कैंची धाम के भगवन – श्री कैंची धाम
पूज्य नीम करोली बाबा भक्तवत्सल ,परम कृपालु और करुणा से ओत प्रोत महान संत थे । उनके हृदय में सम्पूर्ण मानव जाति ही नहीं अपितु संसार के प्रत्येक प्राणी के लिए अपार प्रेम निहित था।
आज हम आपको एक जीवंत प्रमाण देने जा रहे है जब बाबा स्वयं विद्यालय जा पहुंचे एक भक्त की लड़की की फीस जमा करने। टीटागढ़ पेपर कम्पनी के मैनेजर के सहायक श्री एम.बी.लाल नीम करोली बाबा के बड़े भक्त थे। बाबाजी उन्हें रमेश नाम से पुकारते थे । एक बार बाबाजी के कानपुर आगमन पर वह जानकारी मिलते ही सब कार्य छोड़ कर तत्काल कानपुर जा पहुंचे । लगातार 6 दिन कानपुर रहने के दौरान श्री रमेश लगातार इस चिंता में डूबे रहे कि उन्हें टीटागढ़ में ही लोरेटो कान्वेंट स्कूल में पढ़ने वाली अपनी लड़की डौली की फीस जमा करनी थी। दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली डौली की फीस जमा करने की अन्तिम तिथि भी निकल चुकी थी।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

