Skip to main content
Independent Devotee-Run Website ShriKainchiDham.org is an independent informational and devotional blog created by devotees of Neem Karoli Baba. It is not the official website of Shri Kainchi Hanuman Mandir Trust.
Official Temple Website

Most Popular Post

दिल्ली और पंतनगर से कैंची धाम के लिए टैक्सी और बस का किराया (2026 रूट और प्राइस गाइड)

Neem Karoli Baba Ki Roti | नीम करोली बाबा की रोटी

परम पूज्य नीम करोली बाबा को आज किसी परिचय की आवश्यकता नहीं। अपने प्रत्येक भक्त के हृदय में बाबा आज भी सजीव रूप में विराजमान है और अपने भक्तों का कल्याण करते जा रहे हैं। बाबा ने अपने प्रत्येक भक्त को राम नाम का मंत्र दिया और सबको श्री हनुमान जी की शरण में भेजते रहे। बाबा ने कभी भी अपने भक्तों में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया अर्थात उनके लिए जात-पात ऊंच-नीचे का कोई महत्व नहीं था। वे समस्त संसार के समस्त प्राणियों में ईश्वर को ही देखते थे और सदैव उनके उपदेशों में यही व्याख्या मिलती थी कि संसार के प्रत्येक जीव में ईश्वर का ही वास है। अतः उन्होंने कभी भी किसी भी वर्ग के प्राणी में कोई भेदभाव नहीं किया और सबको समान रूप से करुणामई दृष्टि से देखते रहे। 

Neem Karoli Baba Ki Roti

एक बार श्री नीम करोली बाबा  जी हनुमानगढ़ में थे , महाराजजी के कुछ भक्त उच्च जाति के थे जो निम्न जाति के भक्तों से हीनता रखते थे। यह समझते हुए महाराजजी सभी भक्तों के साथ नैनीताल गए । नैनीताल में सबसे गंदी बस्ती जो सफाई कर्मियों की भी थी , बाबा वहां घुस गए। महाराजजी के साथ कोई नही गया । जब महाराजजी बापस आये तो उनके हाँथ में 2 रोटी थी। उन्होंने ने सभी भक्तों को देते हुए कहा , लो खाओ यह प्रसाद है और सभी को उसे खाना पड़ा। जिन सज्जन को निम्न जाति से हीनता थी उन्हें विशेष रूप से खिलाया गया ।
वे मना नहीं कर सके किन्तु उस रोटी को खाने में जो अरुचि थी वह उनके चेहरे पर दिख रही थी। सभी भक्त समझ गए कि बाबा जी की भक्ति बिना भेद भाव के ही होनी चाहिए।
बाबा नीम करोली ने अपने सभी भक्तो को ये मूक उपदेश दिया की अति -धर्म का भेद भाव उनकी भक्ति में कोई स्थान नहीं रखता है। neem karoli baba अपने हर भक्त को सामान दृष्टि से देखते थे। उनकी कृपा का प्रसाद उनके हर भक्त को समान रूप से प्राप्त होता था। महाराज जी सदैव  बोलते थे की केवल ईश्वर का प्रेम ही सत्य है ,बाकी सब असत्य है अर्थात अब ईश्वर ने अपनी प्राकृतिक सम्पदा तुम सब में सामान रूप से बाटी कोई भेद-भाव नहीं किआ तब तुम मनुष्य होकर भेद-भाव की दृष्टि क्यों रखते हो। 

सारांश 

बाबा और उनके भक्तों के जीवन से संबंधित इस घटना से बाबा हम सभी को प्रेरित करते हुए यह संदेश देना चाहते हैं कि बाबा ने कभी भी अपने जीवन में ऊंच-नीच, जात-पात और किसी भी प्रकार के भेदभाव को कभी समर्थन नहीं किया। बाबा चाहते थे कि बाबा के प्रत्येक अनुयाई संसार के सभी प्राणियों में समान दृष्टि रखते हुए जो भी कार्य करें उसमें सबका कल्याण निहित होना चाहिए। उनके भक्त जो भी सोचें उसमे सबका कल्याण निहित हो और वे सबको  एक दृष्टि से बाबा के ही भक्त समझते हुए सदैव सबके हित की सोचे। 

Share This Article

Help others discover and share this article.

Comments

Popular posts from this blog

Vishnu Sahasranamam Stotram With Hindi Lyrics

विष्णु सहस्रनाम स्तोत्रम Vishnu Sahasranamam Stotram ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः प्रिय भक्तों, विष्णु सहस्रनाम भगवान श्री हरि विष्णु (नारायण) के एक हजार दिव्य नामों का पवित्र संग्रह है। महाभारत के अनुशासन पर्व में भीष्म पितामह द्वारा युधिष्ठिर को सुनाया गया यह स्तोत्र हिन्दू धर्म के सर्वाधिक प्रभावशाली एवं लोकप्रिय स्तोत्रों में से एक है। नियमित पाठ से मानसिक शांति, पापों का नाश, बृहस्पति ग्रह की शांति, सुख-समृद्धि और मोक्ष मार्ग खुलता है। श्रद्धा एवं शुद्ध भाव से किया गया पाठ ही सबसे बड़ा फल देता है। विष्णु सहस्रनाम पाठ के लाभ मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं यश, सुख, ऐश्वर्य, आरोग्य एवं सौभाग्य की प्राप्ति बिगड़े कार्यों में सफलता कुंडली में बृहस्पति के दुष्प्रभाव का शमन भौतिक एवं आध्यात्मिक उन्नति सभी ग्रहों एवं नक्षत्रों पर सकारात्मक प्रभाव पाठ के नियम पाठ से पहले स्नान कर पवित्र रहें सात्विक व्रत रखकर पाठ करें पीले वस्त्र धारण करें भगवान विष्णु की विधिवत पूजा क...

Panch Mukhi Hanuman: ॐ नमो हरि मर्कट मर्कटाय स्वाहा का अर्थ

  Sankat Mochan Hanuman भक्ति का स्वरूप, भक्ति का ज्ञान हमें श्री हनुमान जी महाराज से सीखना चाहिए। हनुमान जी महाराज ने भक्ति के द्वारा श्री राम को प्राप्त कियाऔर श्री राम के वरदान स्वरुप समस्त संसार में हनुमान जी की आराधना, उनकी जय जयकार और उनकी प्रतिष्ठा संपन्न हो सकी।  शास्त्रों की माने तो हनुमान जी महाराज भगवान शिव अर्थात महा रूद्र के 11 में रुद्र अवतार हैं और उन्हें शिव स्वरूप भी माना जाता है अर्थात हनुमान जी महाराज स्वयं महादेव के ही अवतार हैं। अतः जब कोई संकट किसी भी प्राणी को महसूस होता है तो वह संकट से छुटकारा पाने के लिए अपनी श्री हनुमान जी महाराज की शरण लेता है और उनसे उस संकट को दूर करने की प्रार्थना करता है। हनुमान जी महाराज अत्यंत ही दयालु हैं। वह अपने शरणागत की रक्षा अवश्य करते हैं। हम सभी को उनके दिव्य मंत्रो के द्वारा उनको प्रसन्न करके उनसे अपनी रक्षा की प्रार्थना करनी चाहिए।   हनुमान जी के भक्तों के द्वारा हनुमान जी को अनेको नाम से संबोधित किया जाता है।  वीर हनुमान, राम भक्त, शिव अवतार, मारुति नंदन, महावीर ये सभी नाम भजरंग बलि के ही है पर इन सभी...

हनुमान वडवानल स्रोत महिमा - श्री कैंची धाम | Hanuman Vadvanal Stotra Mahima - Shri Kainchi Dham

हनुमान वडवानल स्रोत महिमा - श्री कैंची धाम | Hanuman Vadvanal Stotra Mahima - Shri Kainchi Dham   श्री हनुमान वडवानल स्तोत्र की रचना त्रेतायुग में लंका अधिपति रावण के छोटे भाई विभीषण जी ने की थी। त्रेतायुग से आज तक ये मंत्र अपनी सिद्धता का प्रमाण पग-पग पे देता आ रहा है।  श्री हनुमान वडवानल स्तोत्र के जाप से बड़ी से बड़ी समस्या भी टल जाती है। श्री हनुमान वडवानल स्रोत का प्रयोग अत्यधिक बड़ी समस्या होने पर ही किया जाता है। इसके जाप से बड़ी से बड़ी समस्या भी टल जाती है और सब संकट नष्ट होकर सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।  श्री हनुमान वडवानल स्तोत्र के प्रयोग से शत्रुओं द्वारा किए गए पीड़ा कारक कृत्य अभिचार, तंत्र-मंत्र, बंधन, मारण प्रयोग आदि शांत होते हैं और समस्त प्रकार की बाधाएं समाप्त होती हैं। पाठ करने की विधि शनिवार के दिन शुभ मुहूर्त में इस प्रयोग को आरंभ करें। सुबह स्नान-ध्यान आदि से निवृत्त होकर हनुमानजी की पूजा करें, उन्हें फूल-माला, प्रसाद, जनेऊ आदि अर्पित करें। इसके बाद सरसों के तेल का दीपक जलाकर लगातार 41 दिनों तक 108 बार पाठ करें।...